जल कुंड में शव मिलने से सनसनी:हमेशा की तरह सुबह काम पर गए शख्स का शव घर के पास ही कुंड में मिला

बीकानेर के बज्जू खालसा क्षेत्र में एक शख्स का शव जलकुंड में मिला। हमेशा की तरह वो अपने काम पर गए थे, वापस नहीं लौटे तो घर वालों ने तलाश शुरू की। ये तलाश जलकुंड पर खत्म हुई, जब शव वहां पानी में तैरता मिला। इस घटना के बाद से घर में सनसनी फैल गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। बज्जू खालसा के सीआईडी क्वार्टर में रहने वाले बलवंत दान चारण हमेशा की तरह अपने काम से गए थे। बलवंत दान वापस घर नहीं लौटे तो घर वालों ने तलाश शुरू कर दी। पद चिन्हों के आधार पर तलाशना शुरू किया तो जल कुंड में ही उनका शव तैरता दिखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बलवंत काे बाहर निकाला तो वो मृत अवस्था में था। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बलवंत के पुत्र प्रेमदान ने इस संबंध में बज्जू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। बलवंत दान की मृत्यु के कारणों की छानबीन की जा रही है। घटना रविवार तड़के की है, जब घर वालों को उसका शव कुंड में मिला था। पुलिस को रविवार सुबह ही इत्तला दे दी गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *