कामडारा|प्रखंड क्षेत्र के रामतोल्या पंचायत के अंतर्गत गांव उरुगुटु गांव में गुरुवार को प्रदान संस्था के मानस सत्यपाथी, सुतार व रमेश अभिषेक के द्वारा जल पर्याप्त गांव निर्माण कार्य का एक दिवसीय दौरा किया गया।जिसमें गांव के अंदर चल रहे सभी निर्माण कार्यो को जायजा ली गई और निर्माण योजना से फायदा को लेकर ग्रामीणों से रूबरु हुए। इसी के साथ ही जैविक खेती का जैविक खाद बनाना जैविक दवा बनाना, दवा के प्रयोग की जानकारी देते हुए लोगों की आजीविका को बढ़ाने को लेकर बात कही गई। पर्याप्त जल संरक्षण को लेकर नए-नए संरचना का निर्माण कर जल को रोकने को कहा गया। जिसे सभी लोगों को पानी मिल सके। इस कार्य क्रम को पूर्ण सफल बनाने मे प्रदान पालकोट टीम की अहम भूमिका रही। इस दौरान गांव के महिला-पुरुष काफी संख्या मे मौजूद थे।


