जल व्यर्थ न बहाएं, जरूरत के अनुसार ही इसका उपयोग करें

भास्कर न्यूज | डौंडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर की जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी ने जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। प्राचार्य बीके बहुरुपी और व्याख्याता कांशीराम के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस वॉलंटियर्स ने सुरडोंगर और लिमऊडीह गांव में लोगों को पानी बचाने की अपील की। वॉलंटियर्स तीभा साहू, गुंजन साहू, गेमेश्वरी और ओजस्वी सोरी ने ग्रामीणों को बताया कि जल व्यर्थ न बहाएं। जरूरत के अनुसार ही पानी का उपयोग करें। प्राकृतिक ऊर्जा का भी सही तरीके से इस्तेमाल करें। रेडक्रॉस काउंसलर संजय बंजारे के नेतृत्व में टीम पिछले कई वर्षों से गांव-गांव जाकर लोगों को ऊर्जा और जल संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है। टीम ने बताया कि जल और ऊर्जा सीमित संसाधन हैं। इनका संरक्षण जरूरी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए इनका बचाव करना हम सभी की जिम्मेदारी है। शहरीकरण और औद्योगिकीकरण के इस दौर में हमें अपनी पुरानी संस्कृति को याद रखते हुए नदियों, नहरों, नालों और तालाबों को गहरा करना चाहिए। इन्हें साफ-सुथरा रखना चाहिए। इनके आसपास गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। रेडक्रॉस टीम ने कहा कि वर्षा ऋतु में वर्षा जल का संचयन जरूरी है। हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *