जल संकट के बीच तालाब पर अतिक्रमण:बालोद में तहसीलदार-राजस्व अधिकारियों से शिकायत; स्थानीय लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालोद जिले के ग्राम बोडरा में जल संकट का सामना कर रहे लोगों के लिए नई चुनौती सामने आई है। गांव के सरार तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। यह तालाब क्षेत्र के भूजल स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने बताया कि गुरूर ब्लॉक पहले से ही जलशक्ति मंत्रालय की रेड जोन सूची में है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने तालाब में कॉलम उतार दिया है और भवन निर्माण की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा समर्थित उपाध्यक्ष साहू ने बताया कि इसकी जानकारी तहसीलदार और राजस्व अधिकारी को जानकारी दी है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। आगामी बारिश के मौसम में यह तालाब जल भराव का प्रमुख स्थल है। यह भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। ऐसे में इस पर अतिक्रमण करना गंभीर चिंता का विषय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *