जल संरक्षण के लिए चलाया जन-जागरूकता अभियान:भिंड में 11 गांवों के किसानों के बीच संदेश लेकर पहुंची रैली

जल संरक्षण और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लाभों को लेकर भिंड जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा रविवार को आयोजित इस रैली में ग्राम उदोतपुरा, मुड़ियाखेरा, जरपुरा, कुरथरा, मेघपुरा, चाचर, चिलोंगा, रमा, जौरी अहीर और फूप जैसे गांवों में पहुंचकर किसानों को जागरूक किया। रैली में जल संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से न केवल सिंचाई की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि पीने के पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल संकट को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को मिलेगा लाभ परियोजना के तहत जल स्रोतों को आपस में जोड़ने से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे फसलों की उत्पादकता में सुधार होगा। रैली के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को समझाया कि यह परियोजना न केवल जल संकट को कम करेगी, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि करेगी। ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और जल संरक्षण के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। जागरूकता अभियान में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से जल संरक्षण की दिशा में व्यापक बदलाव की उम्मीद है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने यह भी कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना से आने वाले वर्षों में क्षेत्र का जल संकट समाप्त हो सकता है, और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *