भास्कर न्यूज | जालंधर शनिवार को भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन शहरभर में धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर जहां एक ओर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी, वहीं शहर की दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम की बहनों ने सेना के जवानों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। आईटीबीपी के जवानों के साथ पर्व मनाते हुए दिव्य ज्योति जागृती संस्थान के संस्थापक एवं संचालक गुरुदेव आशुतोष महाराज की शिष्याओं, साध्वी बहनों ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य जवानों के प्रति सम्मान की भावना को व्यक्त करना था। बहनों ने उन्हें देश की सरहदों को महफूज रखने के लिए जवानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आईटीब पी-30 के कमांडेंट बूटा सिंह, डिप्टी कमांडेंट बलवंत राज के अलावा दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की जालंधर शाखा की प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती, स्वामी सज्जनानंद, साध्वी कात्यानी भारती, साध्वी रीना भारती, सुखदेव सिंह सुखी, कमल कुमार, कमांडर सूरज डोगरा, सहायक सेनानायक रूप चंद आदि मौजूद रहे। उधर, कैंट में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आश्रम की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके रेखा दीदी ने जालंधर कैंट में सैनिकों को राखी बांधी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर सुनील और कर्नल मिहिर कुमार ने शिरकत की। दीदी मनीषा ने सैनिकों को ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा का महत्व बताया। वहीं इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। समारोह में बीके राकेश कुंद्रा, बीके शिवानी बहन, कुलदीप अग्रवाल, जतिन, प्रेम, गौरव प्रभाकर, बीके राजेश कौछड़, बीके रामदयाल भाई, मेजर प्रदीप सिंह, गौरव प्रभाकर ब्रह्माकुमारी आश्रम ग्रीन पार्क की प्रमुख राजयोगिनी बीके रेखा दीदी आदि मौजूद रहे।