दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और हत्या के विरोध में जगदलपुर में कांग्रेसियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला फूंका। इस बीच एक जवान ने कांग्रेसियों से पुतला खींचकर बुझाने की कोशिश की। खींचा-खींची में 4 से 5 कांग्रेसी झुलस गए। इसके बाद कांग्रेस नेता और पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। दरअसल, जगदलपुर के कांग्रेस कार्यालय के ठीक सामने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने विजय शर्मा का पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। वहीं, कांग्रेस के नेता पार्टी कार्यालय से ही पुतला में आग लगाकर बहार पहुंचे। जिसके बाद पीछे से अचानक एक जवान ने उनसे जलता पुतला खींच लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की पुतला को बुझाने की कोशिश की। इस बीच 4 से 5 पार्टी के कार्यकर्ता झुलस गए। जिसके बाद से अन्य कार्यकर्ता काफी आक्रोशित हुए। पुलिस जवान से धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की। जिसके बाद उसे तुरंत पुलिस ने थाना भेज दिया और मामले को शांत करवाने की कोशिश की। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ी कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। दुर्ग की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। विरोध में गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया जा रहा था। वहीं एक जवान शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। जब कानून के रखवाले शराब के नशे में हैं, तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। एक पुलिस जवान ने कांग्रेस के नेताओं के साथ बदतमीजी की।


