जवान बेटा-बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां:सिर धड़ से अलग हुए; पति, ननद और देवर पर परेशान करने का आरोप

मां ने 22 साल के बेटे और 16 वर्षीय बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। मां और बेटे का सिर धड़ से अलग होकर ट्रैक पर गिर गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला नागौर के डेगाना कस्बे में मकराना ट्रैक पर चांदारुण रेलवे फाटक के पास बुधवार देर रात हुआ। डेगाना थाना इंचार्ज हरीश कुमार सांखला ने बताया- पुलिस को मौके से आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में महिला ने पति, देवर, ननद समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर पैसे और प्रॉपर्टी के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कर्ज, ब्याज की समस्या, मकान, फ्लैट और गाड़ियों का भी जिक्र किया है। ट्रैक पर बिखर गए थे शव
पुलिस अधिकारी हरीश कुमार सांखला ने बताया- चूरू के थिरपाली छोटी गांव निवासी शारदा बुडानिया (43) पत्नी विजयपाल, उनका बेटा निखिल (22) और बेटी अंशु (16) मालगाड़ी के सामने कूद गए थे। तीनों के शव ट्रैक पर बिखर गए थे। सूचना मिलने पर डेगाना जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को डेगाना उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार- तीनों फिलहाल जयपुर शहर में रह रहे थे। पुलिस ने परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजन के डेगाना पहुंचने पर गुरुवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद शव सौंप दिए। पुलिस मामला दर्ज कर सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *