जवाहर नगर कच्ची-बस्ती में नलों से आया सीवरेज का पानी:स्थानीय लोगों ने गंदे-बदबूदार पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर हेरिटेज निगम के घेराव की दी चेतावनी

जवाहर नगर कच्ची बस्ती टीला नं 1 पर 5 दिन से घरों में सरकारी नलों से सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है। पिछले पांच दिनों से यहां नलों से गंदा पानी आने से स्थानीय लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने गंदा पानी बोतल में भरकर दिखाया कि किस तरीके से सीवरेज का गंदा पानी आर रहा है जिसमें से गंदी बदबू तक आ रही है। जवाहर नगर कच्ची बस्ती विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल खोडा़ ने बताया कि यहां 5 दिन से लोग बहुत हो रहे परेशान हैं। यहां नलो से सीवरेज का गंदा पानी आने पर स्थानीय लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिससे छोटे-छोटे बच्चों की तबीयत खराब हो रही है। इतना ही नही यहां गलियों की सीवरेज भी जाम हो रही है।
स्थानीय निवासी मीना देवी, गुड्डी देवी, मीरा देवी, ममता देवी, और बाबूलाल, आत्माराम सभी ने गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं होने पर हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय के घेराव की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *