जवाहर नगर, स्वर्ण जयंती नगर, सुभाष नगर में बिजली कटौती:BDA और BESL करेगा काम, कई इलाके होंगे प्रभावित

भरतपुर में आज जवाहर नगर, स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी और सुभाष नगर स्थित 11KV फीडर पर बिजली कटौती की जाएगी। जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर फीडर पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक और सुभाष नगर फीडर पर 10 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक बिजली कटौती होगी। जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में BDA विकास कार्य करेगी और सुभाष नगर में हाई टेंशन लाइन पर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। 3 फीडर पर बिजली कटौती की जाएगी भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (BESL) के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर सुधीर प्रताप ने बताया कि भरतपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा जवाहर नगर और स्वर्ण जयंती नगर में विकास कार्य किया जा रहा है। जो पहले से तय था। इसके अलावा सुभाष नगर में BESL हाई टेंशन लाइन पर मेंटेनेंस का काम करेगा। अलग-अलग समय पर होगी बिजली कटौती BESL द्बारा सुभाष नगर में मेंटेनेंस के काम के दौरान आसपास के इलाकों में बिजली नहीं आएगी। वहीं जवाहर नगर राजेंद्र नगर के कुछ इलाका, जवाहर नगर, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, प्रदीप हॉस्पिटल के पीछे का इलाके में बिजली नहीं आएगी। स्वर्ण जयंती नगर का फीडर बंद होने के कारण बापू नगर, भूरी सिंह व्यायामशाला, जवाहर फार्म हाउस, अलख झलक बगीची का इलाका, वायु बक्श आश्रम का इलाके में बिजली कटौती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *