जशपुर नगरीय निकाय चुनाव में रिकॉर्ड मतदान:80 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 71% वोटिंग, कोतबा में सबसे ज्यादा 89% मतदान

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। जिले की दो नगरपालिका और तीन नगर पंचायतों में कुल 71.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सर्दी के कारण सुबह धीमी शुरुआत के बावजूद दिन में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रवार मतदान प्रतिशत में कोतबा ने 89.32 प्रतिशत के साथ सर्वाधिक मतदान दर्ज किया। इसके बाद बगीचा में 78.81 प्रतिशत, कुनकुरी में 76.50 प्रतिशत, पत्थलगांव में 74.04 प्रतिशत और जशपुर में 59.03 प्रतिशत मतदान हुआ। कुल 39,725 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 20,304 महिलाएं और 19,421 पुरुष शामिल रहे। 80 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, सभी 80 मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। सामान्य बूथों पर दो और संवेदनशील बूथों पर तीन सुरक्षाकर्मी तैनात थे। इसके अलावा, 18 पेट्रोलिंग टीमें लगातार क्षेत्र की निगरानी करती रहीं। कलेक्टर-एसपी ने किया मतदान जिले के प्रमुख अधिकारियों ने भी मतदान में हिस्सा लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास ने स्वामी आत्मानंद स्कूल मतदान केंद्र में वोट डाला और नागरिकों से मतदान की अपील की। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अपनी पत्नी रेखा सिंह और बेटे एच समर्थ सिंह के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *