जशपुर में गौमांस तस्करी के 5 आरोपी गिरफ्तार:स्कॉर्पियो से 6 किलो मांस बरामद, पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौमांस की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक स्कॉर्पियो वाहन और छह किलो गौमांस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी आशीष तिवारी के अनुसार, 10 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली। एक स्कॉर्पियो में कुछ लोग झारखंड के गोविंदपुर से टिकैतगंज रोड होते हुए जशपुर आ रहे थे। पुलिस ने टिकैतगंज-पीढ़ी मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ा गया। वाहन से छह प्लास्टिक थैलियों में भरा कच्चा मांस मिला। पशु चिकित्सक ने जांच में इसकी गौमांस होने की पुष्टि की। जशपुर और आसपास के इलाके के हैं आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में जेवियर तिर्की, विपिन तिर्की, आनंद किशोर एक्का, महावीर महतो और मनोज राम शामिल हैं। सभी आरोपी जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने झारखंड के गोविंदपुर बाजार से गौमांस खरीदने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5 और 10 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंश मांस की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *