छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के दीवानपुर निवासी शिवम कुमार नट (23) पर लूट और चोरी के तीन मामले दर्ज थे। वह 2020 से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे दीवानपुर से पकड़ा। कुनकुरी थाना क्षेत्र के तपकरा निवासी विकास केरकेट्टा (21) घर में घुसकर चोरी के एक मामले में 2023 से फरार था। जमानत मिलने के बाद से वह पुलिस की पकड़ से दूर था। 1 साल से फरार था आरोपी थाना फरसाबहार क्षेत्र में गौ-चोरी के एक मामले में राजकुमार यादव (35) 2024 से फरार था। वह मूल रूप से खार झरिया का रहने वाला है और वर्तमान में ग्राम लोटा, थाना बगीचा में रहता था। इस मामले में उसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे। तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों का ठिकाना खोजा पुलिस ने सूचना तंत्र और तकनीकी टीम की मदद से तीनों आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया। घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


