जशपुर में 50 लीटर शराब जब्त:’ऑपरेशन आघात’ के तहत कार्रवाई, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जशपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ पास जब्त किया गया। यह अभियान डीआईजी और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाया गया। एएसपी राकेश कुमार पाटनवार ने इसकी निगरानी की। 1 मार्च 2026 को सुबह 4 बजे एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व में 60 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने 12 वार्डों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो महिला और पांच पुरुष आरोपियों के कब्जे से 50 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। सिटी कोतवाली क्षेत्र से 7 आरोपी गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों में शंभू राम (39), बिरजू नायक (55), अजीत नायक (29), राहुल नायक (29), बबीता बाई (32), लवनती बाई (45), दिलधर राम (29) शामिल हैं। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1), 34(2) के तहत अलग-अलग केस दर्ज किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लवनती बाई पहले भी अवैध शराब के मामलों में शामिल रह चुकी है। 5000 किलो महुआ पास नष्ट, उपकरण जब्त छापेमारी के दौरान करीब 5000 किलो महुआ पास बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपए है। विधि अनुसार कार्रवाई के बाद महुआ पास नष्ट कर दिया गया। शराब बनाने में उपयोग होने वाले बर्तन और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए। पत्थलगांव में 6 केस, 45.6 लीटर शराब जब्त थाना पत्थलगांव क्षेत्र में आबकारी एक्ट के तहत 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। कुल 45.6 लीटर अवैध शराब जब्त हुई। इसकी कीमत लगभग 9,100 रुपए बताई गई है। ग्राम बहनाटांगर निवासी संतोष बंजारा (30) के पास से बिक्री के लिए रखी 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 7 हजार रुपए है। उसके खिलाफ धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। आस्ता में अंग्रेजी शराब और बीयर भी पकड़ी गई थाना आस्ता क्षेत्र के बाजारपारा निवासी गुरप्रीत साय (26) के घर से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। साथ में 4.680 लीटर अंग्रेजी व्हिस्की (मूड ऑफ, रॉयल ब्रांड) और 4 लीटर बीयर भी जब्त की गई। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 7,800 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यातायात नियमों पर सख्ती, 500 चालान होली के दौरान सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए जिलेभर में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, हेलमेट नहीं पहनने जैसे मामलों में 500 मामले दर्ज किए गए। करीब 50 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। एसएसपी की अपील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि होली के दौरान नशे से दूर रहें। अवैध शराब का परिवहन, भंडारण, बिक्री नहीं करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। त्योहार के दौरान हुड़दंग या शांति भंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *