जशपुर में 640 नशीली कफ सिरप जब्त:आरोपी ओडिशा से लेकर आ रहा था 1.11 लाख की खेप; दस्तावेज पेश नहीं करने पर एक्शन

छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त मोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से 640 प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फास्फेट कफ सिरप जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1.11 लाख रुपए आंकी गई है। मामला कोतबा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहित गुप्ता ग्राम सुरंगपानी का रहने वाला है। गुरुवार को वह बाइक से ओडिशा से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर अपने गांव लौट रह था। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। लेकिन वह वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, मोहित गुप्ता लंबे समय से नशीली कफ सिरप की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल था। पुलिस को लगातार इसकी सूचनाएं मिल रही थी। ऐसे में पुलिस उसकी मूवमेंट पर नजर बनाई हुई थी। इस पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से मोहित प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संभावित रास्तों पर निगरानी रखी और लाखझार घाट के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद ग्राम फरसाटोली की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर मोहित आता दिखा। सीट के पीछे दो बोरियां बंधी हुई थीं। पुलिस फौरन घेराबंद कर उसे हिरासत में लिया। जंगल से 2 कार्टून सिरप भी बरामद बाइक पर बंधी बोरियों की तलाशी लेने पर दो कार्टून मिले। जिनमें 100-100 एमएल की 320 शीशियां प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप थीं। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखे गए दो अन्य कार्टून भी बरामद किए गए। इन कार्टूनों में भी 320 शीशियां कफ सिरप पाई गई। पूछताछ में मोहित नशीली कफ सिरप से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उसने स्वीकार किया कि वह यह खेप बेचने के लिए ओडिशा से खरीदकर ला रहा था। नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *