चूरू के जसरासर गांव में कैप्टन नानूसिंह राठौड़ स्मृति राजपूत सेवा सदन का लोकार्पण रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने किया। यह सेवा सदन जसरासर में मगन कंवर, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह और महावीर सिंह द्वारा निर्मित किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मनुष्य का जीवन तभी सफल होता है, जब वह अपने पुरुषार्थ से अर्जित धन को जनहित के कार्यों में लगाकर सेवा का संकल्प ले और समाज के प्रति भामाशाह की तरह बने। राठौड़ ने इस अवसर पर मगन कंवर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ और पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद ने युवाओं को समाज हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर गौरवराज सिंह, श्रीबणीर स्मारक समिति के अध्यक्ष पदम सिंह, बजरंग सिंह चौहान, उमेद सिंह, खुर्शीद आलम, करणी सिंह जोड़ी, इंद्रसिंह रामपुरा बास, इनायत, उदयसिंह खारिया, हनुमानसिंह दूधवामीठा, लूण सिंह, हीरालाल प्रजापत, राजकुमार धाणक, प्रताप धाणक, रतन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंच पर राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, महावीर सिंह, शिव सिंह, उमेद सिंह और विक्रांत सिंह मौजूद रहे। विजय सिंह ने अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह राठौड़ और गिरधारी सिंह शेखावत ने किया।


