जस्टिस मार्कण्डेय काटजू सवाई माधोपुर में:तमिल मित्र के बेटे की शादी में शिरकत करने आए काटजू, होटल नाहरगढ़ में ठहरे

भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस रहे मार्कण्डेय काटजू सवाई माधोपुर आए हुए हैं। वह यहां अपने एक पारिवारिक मित्र के शादी समारोह में शिरकत करने सवाई माधोपुर आए हैं। इस दौरान वह यहां पांच सितारा होटल नाहरगढ़ में ठहरे हुए हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जानकारी इसकी जानकारी मार्कण्डेय काटजू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं आज, 21 फरवरी को राजस्थान के सवाई माधोपुर में अपने तमिल मित्र स्वामिनाथन के बेटे मुथु प्रकाश और शुभाश्री (इस तस्वीर में) की शादी में शामिल होने आया हूँ। इस शादी की खास बात यह है कि यह तमिलनाडु में नहीं बल्कि राजस्थान में हो रही है। बड़ी संख्या में तमिल लोग (पुरुष, महिलाएं और बच्चे) तमिलनाडु से चार्टर्ड फ्लाइट से यहाँ आए हैं, और उनमें से कई राजस्थानी पोशाक पहने हुए हैं (दूल्हा और दुल्हन सहित), और सभी बहुत खुश हैं। कई फोटोज वीडियो किए शेयर मार्कण्डेय काटजू ने शादी समारोह से संबंधित कई फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। जिसे शेयर करते हुए वह खासे उत्साहित नजर आए। आपको बता दें कि मार्कंडेय काटजू एक भारतीय न्यायविद और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं। वे 2011 से 2014 तक भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष भी रहे । वे राजनीतिज्ञ शिव नाथ काटजू के पुत्र और कैलाश नाथ काटजू के पोते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *