जहरीले कचरे के लिए 250 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा:2 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे लोग

धार जिले के पीथमपुर में आ रहे भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे के निष्पादन को लेकर यहां के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आगामी 2 जनवरी को पीथमपुर के लोग दिल्ली के जंतर-मंतर भी प्रदर्शन करेंगे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगे। इसकी तैयारियां चल रही हैं। 2 जनवरी को दिल्ली के जंत-मंतर पर धरना पीथमपुर बचाओ समिति के हेमंत हीरोले ने बताया कि आगामी 2 जनवरी को देशव्यापी धरना राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिया जाएगा। 1 जनवरी को समिति के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए कूच करेंगे। इस प्रदर्शन में इंदौर, रतलाम, भोपाल, सहित कई शहरों से समिति से जुड़े लोग दिल्ली पहुंचेंगे। कचरा जलने से हवा-पानी दूषित होगा मप्र हाईकोर्ट ने 337 मीट्रिक टन जहरीले कचरे को यूनियन कार्बाइड भोपाल के बंद कारखाने से हटा कर कहीं सुरक्षित जगह पर निष्पादन करने का आदेश दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने इस कचरे को पीथमपुर की रामकी कंपनी में जलाने का निर्णय लिया है। जो गलत है। कंपनी के पास ही तारपुरा गांव स्थित है। जिसकी आबादी करनी 5 हजार से ज्यादा है। कंपनी में कचरा जलाने से हवा, पानी प्रदूषित होगा। जो मानव जीवन के लिए हानिकारक होगा। भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा 3 जनवरी तक पीथमपुर में आने की मीडिया रिपोर्ट के बाद तारपुरा सहित पूरे इलाके में भय का माहौल है। गली मोहल्लों में लोगों में कचरा आने को लेकर बेचैनी है। 12 कंटेनर में भोपाल से आएगा कचरा आज यानी सोमवार को रामकी नामक कंपनी के आस पास स्थानीय प्रशासन की हलचल तेज हो गई है। दो ट्रक में बैरिकेड जिला मुख्यालय से पीथमपुर पहुंचे हैं, जो उन रास्तों पर लगाए जाएंगे। जहां से 12 कचरे के कंटेनर गुजरेंगे। 250 किलोमीटर के ग्रीन कॉरिडोर से गुजरेंगे 12 कंटेनर नगर पुलिस अधीक्षक विवेक गुप्ता पुलिस ने धार से 120 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ तारपुरा स्थित कंपनी परिसर के बाहर और उन रास्तों का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां भोपाल से 12 से ज्यादा कंटेनर ट्रकों में कचरे को 250 किलोमीटर के ग्रीन कॉरिडोर बना कर लाया जाना प्रस्तावित है। शहर में हो रहा कचरा जलाने का विरोध पीथमपुर बचाओ समिति, पीथमपुर रक्षा समिति, धार जिला कांग्रेस, सहित कई संगठन लगातार कचरे के निष्पादन करने का विरोध कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने पिछले हफ्ते कई विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया था। जिसमें सैकड़ों नागरिक शामिल हुए थे। बीते रविवार सर्व समाज ने पीथमपुर रक्षा समिति के साथ शहर के राम रामेश्वर मंदिर छत्रछाया से काली पट्टी बांध कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रैली का आयोजन कर आयशर चौराहे पर राष्ट्रपति के नाम नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया था। नगर पालिका ने विरोध में प्रस्ताव पास किया था नगर पालिका ने करीब दो महीने पहले परिषद की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सेवंती सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया की मौजूदगी में भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे को पीथमपुर में न जलाए जाने का विरोध करते हुए परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास किया था। जिसमें राज्य सरकार से यह मांग की थी कि इस कचरे का निष्पादन पीथमपुर में न कर कहीं और किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *