बालोद| कीटनाशक पीने से ग्राम देउरतराई निवासी 39 वर्षीय पुनाराम देवांगन की मौत हो गई। मृतक टेलर का काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे पुनाराम कीटनाशक पीकर घर पहुंचा और बेहोश हो गया। परिजन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से रात 12 बजे गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार दोपहर 12.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजन को सौंपा जाएगा।