जहाजगढ़ को मिले सिर्फ भरोसे विकास नहीं, ‘आप’ सरकार के तीन साल भी गुजरे, लोगों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

अमनदीप सिंह | अमृतसर विधानसभा हलका पूर्वी के अधीन आते जहाजगढ़ में सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह ठप है और सड़कों का बुरा हाल है। खास बात यह है कि जहाजगढ़ में ही हलका विधायक जीवनजोत कौर का मुख्य दफ्तर हैं बावजूद इसके इलाके में में कोई विकास नहीं करवाया गया हैं। इस बड़ी परेशानी से क्षेत्रीय लोगों के साथ-साथ राहगीर भी परेशान हैं। हर बार मानसून आने पर जहाजगढ़ में सीवरेज की समस्या और भी बढ़ जाती है। बता दें कि ‘आप’ सरकार को तीन साल बीत चुके हैं लेकिन फिर यहां के लोग इलाके के विकास के लिए तरस रहे हैं। इलाका निवासियों ने सरकार और प्रशासन से माग की है कि उन्हें इलाके की इन मुख्य समस्याओं से निजात दिलाई जाए। जहाजगढ़ में खस्ता हाल सड़क। जहाजगढ़ में सीवरेज ठप । जहाजगढ़ में फैली गंदगी। इलाका निवासी जगमोहन रावत, उम्मेद सिंह, तरुण कुमार, शरद सेठी, तरलोचन सिंह ने बताया कि आप सरकार की ओर से चुनाव में किए गए वादे अभी भी अधूरे हैं। तीन साल बीत गए लेकिन विधायक ने अपने ही हलके का विकास करवाना जरूरी नहीं समझा। जहाजगढ़ के विकास के लिए लगाए सभी टेंडर पास हो चुके है। नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन विक्रमजीत सिंह को भी दिशानिर्देश दिए गए है। जल्द ही क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करवाएं जाएंगे। – जीवनजोत कौर , विधायक, हलका पूर्वी। गौरतलब है कि जहाजगढ़ नगर सुधार ट्रस्ट के अधीन आता है। कांग्रेस सरकार के समय जहाजगढ़ में 12 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया गया था। उस समय उक्त विकास पर मौजूदा कांग्रेस पार्षद जितेंद्र सोनिया ने सवाल खड़े किए थे। इसके कुछ समय बाद मार्च 2022 में विधानसभा चुनाव हुए और आम आदमी पार्टी सत्ता में आई। यहां तक कि जितेंद्र सोनिया भी आम आदमी पार्टी में आ गई थी। दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू और विक्रमजीत सिंह मजीठिया को हराने के बाद विधायक जीवनजोत कौर ने जहाजगढ़ में अपना मुख्यालय खोला। लेकिन तीन साल बीतने के पश्चात आज तक जहाजगढ़ मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *