जांजगीर को 6-2 गोल से हरा जिला हॉकी संघ फाइनल में

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति यूथ कप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को 2 सेमीफाइनल मैच खेला गया। दूसरा सेमी फाइनल जिला हॉकी संघ विरुद्ध जांजगीर चांपा के मध्य खेला गया। इसमें राजनांदगांव ने एक आसान जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। शुरुआात से 8वें एवं 10वें मिनट में करन साहू और सुखदेव निर्मलकर ने गोल से टीम को 2-0 से बढ़त दिलाई। 16वें और 17वें मिनट में अर्जुन यादव ने 2 गोल किया। मैच के 23वें मिनट में सुखदेव निर्मलकर और मैच के 38वें मिनट में पुनः करन साहू ने गोल करते हुए स्कोर को 6-0 पर ला दिया। जांजगीर चांपा के खिलाड़ियों ने 6 गोल के स्कोर का पीछा करते हुए मैच के 40वें मिनट और 42वें मिनट में 2 गोल करने में सफलता मिली। टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर फिरोज अंसारी अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, शिवनारायण धकेता, सचिव जिला हॉकी संघ नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, छोटे लाल रामटेके, अनुराज श्रीवास्तव सहित अन्य ने हौसला बढ़ाया। कोच शकील अहमद के मार्गदर्शन में सफल हुए जिला हॉकी संघ के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया कोच शकील अहमद के मार्गदर्शन में शानदार खेल का परिचय देते हुए मैच के निर्धारित समय में मैच को 6-2 गोल से जीत कर फाइनल में पहुंची। इसके पहले जिला हॉकी संघ ने रायपुर को 3-2 गोल से, दुर्ग को को 4-1 गोल से पराजित किया था। टीम में आदित्य मेश्राम, शकील अहमद, करन साहू, संदीप यादव, सुखदेव निर्मलकर, आदित्य नेताम, खुशाल यादव, मिथलेश पंड्या, मनीष यादव, अर्जुन यादव, तौफीक अहमद, सहित प्रतीक तिवारी मैनेजर के रूप में शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *