जांजगीर-चांपा जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद पर बीजेपी की सत्यलता आनंद मिरी निर्विरोध चुनी गईं। उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी के गगन जयपुरिया को निर्विरोध चुना गया। जिला पंचायत की कुल 17 सीटों में से बीजेपी के 11, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय सदस्य चुने गए थे। चुनाव प्रक्रिया में केवल बीजेपी और निर्दलीय सदस्यों ने भाग लिया। कांग्रेस के सदस्यों ने इस प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। राज्य और केंद्र सरकार को दिया जीत का श्रेय जिला पंचायत के लिए नियुक्त प्रेक्षक छगन मुंदडा ने कहा कि यह जीत राज्य और केंद्र सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता ने लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बीजेपी को बहुमत दिया है। कांग्रेस विधायकों से इस्तीफे की मांग पूर्व विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि तीन विधायक होने के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी खड़ा नहीं कर पाई। उन्होंने तीनों कांग्रेस विधायकों से इस्तीफे की मांग की। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न होली के रंग और दिवाली के पटाखों के साथ मनाया।


