जांजगीर-चांपा प्रशासन की होली पर शांति और सौहार्द्र की अपील:सड़क किनारे दुकान लगाने पर रोक, यातायात नियमों के पालन की हिदायत दी

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे और एसपी विजय कुमार पांडेय ने होली को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने जिलेवासियों से हर्षोल्लास के साथ होली मनाने और आदर्श वातावरण बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने होली समितियों और नागरिकों से होलिका दहन के लिए विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विद्युत तारों के नीचे, ट्रांसफार्मर के पास और डामर की सड़कों पर होलिका दहन न करें, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा और सड़कों को नुकसान हो सकता है। सड़क किनारे दुकान लगाने पर रोक कलेक्टर ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रंग-गुलाल और पिचकारी की दुकानें सड़क पर लगाकर यातायात बाधित न करें। पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर, उन्होंने हरे-भरे पेड़ों को न काटने और होलिका दहन के लिए केवल सूखी लकड़ियों का उपयोग करने की अपील की है। शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण होली मनाने की अपील एसपी ने नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का आग्रह किया है। उन्होंने जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी। यातायात नियमों के पालन की हिदायत एसपी ने होली के दौरान मुखौटा लगाकर सड़क पर वाहन चलाने, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने और वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने से परहेज करने को कहा है। होलिका दहन और होली के दिन जिले में पुलिस की अतिरिक्त टीमें तैनात रहेंगी। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात बाइक पेट्रोलिंग, मोबाइल पार्टी, डायल-112 सेवा और सादी वर्दी में पुलिस बल की विशेष व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *