जांजगीर-चांपा में घर में घुसकर मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार:लड़की से फोन पर बात करने की शंका पर हमला, एक नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार गांव में घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। यह मामला कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र चौकी से संबंधित है। जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई। पीड़ित शुभम यादव के घर विजय कुमार केवट अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों ने शुभम पर एक लड़की से फोन पर बात करने का शक जताते हुए रंजिशवश उसके साथ मारपीट की। उन्होंने घर के सामानों को भी तोड़ दिया। मारपीट में शुभम यादव को चोटें आई। जब उसकी मां बीच-बचाव करने आई, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद, कोटमी सोनार पुलिस सहायता केंद्र चौकी में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को उनके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने मारपीट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इस प्रकरण में शामिल नाबालिग बालक को कोरबा स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं, महिला सहित चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *