जांजगीर-चांपा में पंप ऑपरेटर से 2.50 लाख की लूट:साइकिल हैंडल पर टंगा था बैग, गिरवी जमीन छुड़ाने लिया था उधार, दो अज्ञात युवक फरार

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में रहौद नगर पंचायत के पंप ऑपरेटर गोपेश्वर पटेल से 2.50 लाख रुपए की लूट हो गई। दो अज्ञात युवकों ने शुक्रवार दोपहर उनकी साइकिल के हैंडल पर टंगे थैले को झपट लिया और मौके से फरार हो गए। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि गोपेश्वर पटेल ने अपनी गिरवी रखी जमीन छुड़ाने के लिए श्याम चंदेल से 2.50 लाख रुपए उधार लिए थे। श्याम चंदेल ने उन्हें चेक दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पटेल पामगढ़ के एसबीआई बैंक पहुंचे। उन्होंने चेक के माध्यम से दोपहर 1 से 2 बजे के बीच 2.50 लाख रुपए निकाले। बैंक से कैश लेकर लौट रहा था घर बैंक से निकलने के बाद उनकी मुलाकात परिचित मिथलेश से हुई। वे साथ में रहौद लौटे। ग्रामीण बैंक के पास अपनी पहले से खड़ी साइकिल ली और नकदी से भरा थैला हैंडल पर टांगकर घर जा रहे थे। दो तालाबों के बीच सुनसान जगह पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने थैला झपट लिया। एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश जारी सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हुई। पामगढ़ की ओर भागने की जानकारी पर नाकाबंदी की गई। जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में भी नाकाबंदी कर अन्य जिलों की पुलिस को सूचित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों में दिखे दो संदिग्ध बैंक के सीसीटीवी कैमरों की तलाशी में दोनों संदिग्ध युवक दिखे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *