जांजगीर-चांपा में पिकअप-बाइक की टक्कर:हादसे में 1 युवक की मौत, रिश्तेदार को शादी समारोह में छोड़ने गया था

जांजगीर-चांपा जिले के सेमरा-अवरिद गांव में पिकअप और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 वर्षीय अभिषेक कश्यप की मौत हो गई। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अभिषेक कश्यप ग्राम भैंसों मदनपुर का निवासी था। वह अपनी मां को अवरीद गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में छोड़ने गया था। मां को छोड़ने के बाद वह अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान सेमरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अभिषेक कश्यप सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप और बाइक जब्त आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल अभिषेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवागढ़ पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीएम के बाद सौंपा गया शव पुलिस ने मृतक अभिषेक कश्यप के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *