जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने गए दो युवक हसदेव में डूबे:SDRF को मिला एक युवक का शव, दूसरे की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी गांव में हसदेव नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। इसमें से एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है। बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को कोरबा जिले के रहने वाले सुमित सिंह और अश्वनी सिंह अपने परिवार के साथ देवरी गांव के हसदेव नदी में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान दोपहर 2 बजे के करीब हसदेव नदी में नहाने के दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने भी कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अश्वनी सिंह, 24 साल का शव बरामद किया है। वहीं दूसरा युवक सुमित सिंह, 19 वर्ष लापता है। SDRF की टीम युवक की तलाश कर रही है, पुलिस की टीम भी मौके पर तैनात है। रात होने के कारण खोज रोकी गई है। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *