जांजगीर-चांपा में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन:राजनीतिक दलों को दी गई जानकारी, फोटोयुक्त कॉपी उपलब्ध कराई गई

जांजगीर-चांपा जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) का अंतिम प्रकाशन शनिवार, 21 फरवरी 2026 को किया गया। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद दावा-आपत्तियां प्राप्त करने और उनके निराकरण की समस्त प्रक्रिया पूर्ण की गई। आयोग के निर्देशों के अनुसार अंतिम रूप से संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। कलेक्टर ने राजनीतिक दलों की बैठक ली इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को मतदाता सूची की एक फोटोयुक्त हार्डकॉपी तथा एक फोटोरहित सॉफ्टकॉपी (इमेज पीडीएफ फॉर्मेट) डीवीडी के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान, निर्वाचन पर्यवेक्षक राकेश प्रधान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *