जांजगीर-चांपा में यूथ कांग्रेस ने घेरा भाजपा कार्यालय:बेरीकेट्स तोड़े, पीएम मोदी का पुतला जलाया; पुलिस से हुई झूमाझपटी, ‘स्टीम फाइल्स’ मामले में विरोध प्रदर्शन

जांजगीर-चांपा में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया और पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झूमाझपटी भी हुई। भाजपा कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। रैली के माध्यम से यूथ कांग्रेस और कांग्रेस कमेटी के नेता कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर लगे बैरिकेड्स तोड़ दिए और उन पर चढ़कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स के बाहर ही रोके रखा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने बताया कि यह प्रदर्शन ‘स्टीम फाइल्स’ में प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रियों के नाम आने के विरोध में किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उदय भानु की रिहाई की मांग पंकज शुक्ला ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी का भी विरोध किया और उनकी रिहाई की मांग की। उन्होंने दावा किया कि उदय भानु दिल्ली में हुए AI समिट के दौरान प्रदर्शन में शामिल नहीं थे और भाजपा सरकार ने उन्हें जानबूझकर गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में यूथ कांग्रेस गरीब, मजदूरों और किसानों के हक की लड़ाई के लिए मैदान में उतरेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता देश को नीलाम कर रहे भाजपा कार्यालय घेराव पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता देश को नीलाम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भारत के अहित को सामने रखेंगे क्योंकि भाजपा देश हित में काम कर रही है। जांगड़े ने कहा कि कांग्रेस पूरे विश्व में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों को पचा नहीं पा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *