जांजगीर-चांपा में रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर चक्काजाम:नगर-दुकानें भी बंद, कांग्रेस विधायक बोले- शिकायत के बाद भी डिपार्टमेंट ने नहीं लिया एक्शन

जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे स्टेशन के पास पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। सुबह 6 बजे से चक्काजाम किया गया है। इस आंदोलन को नगर के व्यापारियों का भी समर्थन मिला है, जिसके चलते सभी दुकानें बंद हैं। स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने बताया कि साल 2015 में भी रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया गया था, तब लिखित में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तब से लेकर अब तक बिलासपुर में रेलवे के उच्च अधिकारियों को कई ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। विधायक कश्यप ने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सहमति दी थी, फिर भी कार्य में देरी हो रही है। उन्होंने इसे “दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई” बताते हुए कहा कि कुछ स्थानीय लोग विकास नहीं चाहते और अपने स्वार्थ के कारण ओवरब्रिज का निर्माण रोक रहे हैं। विधायक बोले- सांसद को जनता की पीड़ा दिखाई नहीं देती विधायक ने सांसद कमलेश जांगड़े पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सांसद जांगड़े सक्ती क्षेत्र से आती हैं और उन्हें जांजगीर-चांपा की जनता की पीड़ा दिखाई नहीं देती। केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार होने के बावजूद सांसद महोदया को इस गंभीर समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नैला फाटक बंद रहने से बढ़ी परेशानी आंदोलनकारियों का कहना है कि नैला फाटक घंटों बंद रहने से आम नागरिकों, मरीजों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेलवे प्रशासन केवल मालगाड़ियों को आवाजाही की अनुमति दे रहा है, जबकि यात्री ट्रेनें अक्सर रद्द रहती हैं। आंदोलनकारियों की मांगें नैला रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण नहरिया बाबा के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *