जांजगीर-चांपा में वाशिंग पाउडर की ठगी:किराना व्यापारी से 80 हजार की धोखाधड़ी, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में एक किराना व्यवसायी के साथ वाशिंग पाउडर की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को होलसेल डीलर बताकर व्यवसायी से 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने महज 72 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फोन पर संपर्क कर व्यवसायी को 110 बोरी वाशिंग पाउडर बेचने का प्रस्ताव दिया था। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पहले बिजेंद्र घृतलहरे को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों चिंतन घृतलहरे और सपना कुर्रे का नाम बताया। वाशिंग पाउडर को पिकअप वाहन में लोड कर गांव में छिपाया आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने वाशिंग पाउडर को पिकअप वाहन में लोड कर कोसा गांव में छिपा दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन, स्कूटी और पिकअप वाहन समेत कुल 6.40 लाख रुपए का माल बरामद किया है। तीनों आरोपियों में बिजेंद्र घृतलहरे (38) धुरवाकारी का, चिंतन घृतलहरे (44) हरदी का और सपना कुर्रे (29) पताईमोड़ की रहने वाली है। सभी बिलासपुर जिले के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 317(2), 61(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *