जांजगीर-चांपा में सगाई से पहले युवक ने की आत्महत्या:तालाब जाने के बाद लापता हुआ, चार दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली सड़ी गली लाश

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत कचंदा में यहां एक पेड़ पर 21 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है। सुनील की 1 मार्च को सगाई होनी थी। घटना से चार दिन पहले वह नहाने के लिए तालाब की तरफ गया था। उसके पिता ने उसे नहाकर आने को कहा था। वह कपड़े लेकर सुबह घर से निकला। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बदबू आने पर लोगों ने पेड़ पर लटका शव देखा परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। कहीं पता नहीं चलने पर शिवरीनारायण थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चार दिन बाद गांव के लोगों को बदबू आने पर पेड़ के पास जाकर देखा तो वहां पर शव लटका हुआ है। मौके पर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची। शव सड़ी-गली हालत में मिला। घटनास्थल से एक चप्पल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *