जांजगीर-चांपा में स्कूल बस और बाइक की टक्कर:दूध विक्रेता की मौत, पुलिस ने बस को किया जब्त, घर लौटते वक्त हुआ हादसा

जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय दूध विक्रेता की मौत हो गई। हादसा पीथमपुर रोड स्थित गिट्टी खदान देवरहा मोड़ के पास हुआ। हसदेव पब्लिक स्कूल की बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दूध विक्रेता जगदीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्राम भादा निवासी जगदीश यादव चांपा में दूध बेचकर घर लौट रहे थे। देवरहा मोड़ पर सामने से आ रही स्कूल बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल जगदीश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हसदेव पब्लिक स्कूल की बस को जब्त कर थाने में रखा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *