जांजगीर-चांपा में होली पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा:ड्रोन से निगरानी, चिता स्क्वाड गश्त करेगा; हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में होली पर्व के मद्देनजर व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है। शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली सुनिश्चित करने के लिए शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस टीमें लगातार गश्त करेंगी। 300 से अधिक पुलिस जवान अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ‘चीता स्क्वाड’ का गठन किया गया है और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। जिला मुख्यालय के बीटीआई चौक, नेताजी चौक, शारदा चौक, नैला रेलवे स्टेशन और कचहरी चौक पर पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग न हो, यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है ताकि नागरिक शांतिपूर्वक त्योहार मना सकें। ड्रोन निगरानी और सख्त गश्त व्यवस्था एसपी पाण्डेय ने बताया कि शहर की गलियों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी और चिता स्क्वाड की टीमें लगातार गश्त करेंगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की कि वे होली का पर्व अपने परिजनों और दोस्तों के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की हुड़दंग या कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों के पालन की सलाह एसपी ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन न चलाने, तीन सवारी न चलने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने नागरिकों से एक सजग नागरिक होने का परिचय देने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *