जांजगीर-चांपा में 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, मां मजदूरी कर लौटी, तो पता चला

जांजगीर-चांपा जिले में 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्रा के माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। वो घर पर अकेली थी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय छात्रा रजनी सूर्यवंशी अपने कमरे में पंखे से लटकी मिली। जब उसकी मां मजदूरी से लौटी तो उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। कई बार आवाज देने पर भी कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांकने पर उन्होंने अपनी बेटी को फंदे से लटका देखा। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक रजनी की मौत हो चुकी थी। गुरुवार को होगी पोस्टमॉर्टम सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी इस मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि, शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि रजनी सूर्यवंशी वीडियो कॉल पर किसी लड़के से बात कर रही थी। इस संबंध में तथ्यात्मक जांच की जाएगी। डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *