जाखड़ को एनएसयूआई अध्यक्ष बनाने पर जताई खुशी

सादुलपुर | एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को बनाए जाने पर शुक्रवार को मुख्य बाजार घंटाघर के पास आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष बंटी बौद्ध ने बताया कि विनोद जाखड़ की यह उपलब्धि उनकी कर्मठता और मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर इंसानियत व्यायाम समूह कोच अजय बौद्ध, कुलदीप रंगा, मुद्दसर बेग, इस्तियाक आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *