लुधियाना के जगराओं में सिधवा बेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हेयर ड्रेसर को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बाल काटने के काम की आड़ में ग्राहकों को नशा सप्लाई करता था। सप्लाई देने जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिधवा बेट के गांव काकड़ तिहाड़ा निवासी दिलजोत सिंह उर्फ रवि काफी दिन से तस्करी के धंधे से जुड़ा था। अधिक कमाई के चलते यह दुकान के साथ यह काम भी कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनपीएस का मामला दर्ज कर लिया है। उसके नेटवर्क के बारे में जानकारी की जा रही है। हेरोइन सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था थाना सिधवा बेट के अधीन चौकी गिद्दड़विंडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान बस स्टैंड गिद्दड़विंडी में चेकिंग करते समय उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दिलजोत सिंह हेयर ड्रेसर का काम करता है और लंबे समय से बाल काटने की आड़ में नशा तस्करी कर रहा है। पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि आरोपी उस समय गांव लोधीवाला की दाना मंडी के पास कोऑपरेटिव बैंक के नजदीक खड़ा होकर ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन बरामद हुई। उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है, जिससे कॉन्टैक्ट का पता लगा सकें जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिलजोत सिंह के खिलाफ थाना सिधवा बेट में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि बाल काटने के काम से कम आमदनी होने के कारण उसने नशा तस्करी शुरू की थी। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ कर रही है। उसका मोबाइल फोन भी खंगाला जा रहा है, जिससे नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है।


