जागरुकता के लिए जुंबा और मैराथन:SGSITS का 72वां स्थापना दिवस; उच्च शिक्षा मंत्री परमार होंगे शामिल

एसजीएसआईटीएस (1952) अपने स्थापना के 72 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में शनिवार को पूर्व छात्र संगठन कई प्रोग्राम आयोजित कर रहा है। एसोसिएशन अध्यक्ष इंजीनियर डी.एल. गोयल ने बताया कि शनिवार शाम 7 बजे उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एलुमनी मीट के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रोग्राम में कॉलेज के पूर्व छात्र पंकज धारकर अध्यक्षता करेंगे। एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ.गिरीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह स्वास्थ्य जागरूकता के लिए जुंबा और मैराथन दौड़ का आयोजन स्टूडेंट्स, एक्स स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए किया गया। मैराथन दौड़ साढ़े तीन किमी की थी, जो संस्थान परिसर से शुरू होकर मालवा मिल होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 से संस्थान परिसर पर आकर समाप्त हुई। आयोजन की श्रृंखला में दोपहर में पारिवारिक मिलन समारोह और विभिन्न खेलकूद के आयोजन होंगे। इसमें अन्य स्टूडेंट्स के साथ विशेषतौर पर 1999 बैच (25वर्ष) सिल्वर जुबली और 1974 बैच (50 वर्ष) गोल्डन जुबली पासआउट स्टूडेंट्स देश-विदेश से भाग लेने आऐंगे। एसजीएसआईटीएस एलुमिनी एसोसिएशन आयोजित कर रहा है और इस प्रोग्राम में 800 पूर्व छात्र सम्मिलित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *