रायगढ़ | जाति जनगणना को हरी झंडी मिलने के बाद कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई व पटाखे फोड़कर उत्साह मनाया है। कांग्रेसियों के अनुसार राहुल गांधी द्वारा विस्तृत जाति जनगणना की मांग के लिए पिछले 4 सालों से लगातार संघर्ष और अभियान चलाने के बाद मोदी सरकार ने इस पर सहमति जताई है। जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण द्वारा घरघोड़ा में उस्मान बेग के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसियों युवा साथियों और आम जनता के साथ में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद मिठाई बांटकर ढोल बजाकर पटाखे फोड़ कर खुशी मनाई।


