जानलेवा हमलवारों की गिरफ्तारी के लिए धरना-प्रदर्शन:कल शाम चाकुओं से युवक पर किया था हमला, सर्व समाज ने ADM को ज्ञापन दिया

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी खेल मैदान में युवक पर जानलेवा हमला करने से आक्रोशित माली समाज समेत सर्व समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर धरना दिया। करीब आधा घंटे धरना-प्रदर्शन कर हमलावारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञात रहे कि गांधी खेल मैदान पर इन दिनों मेला लगा हुआ है। जहां रोड के पास अस्थाई वाहन स्टैंड भी लगा हुआ है। उसके सामने रोड़ किनारे विशाल सैनी चाय की थड़ी लगा रखी थी। मंगलवार शाम करीब सवा पांच बजे मेला पार्किंग का ठेकेदार शन्नू अपने 15-20 साथियों के साथ थड़ी पर आया और विशाल सैनी से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया। इससे वह घायल होकर गिर गया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई विशाल की मौसी बीना देवी ने बीच बचाव किया तो बीना देवी के साथ भी हमलावरों मारपीट की। घायल का सआदत अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे इससे गुस्साए समाज समेत सर्व समाज के लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और हमलवरों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक धरने पर भी बैठ गए। फिर ADM राम रतन सौंकरिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि इस घटना से भय का माहौल बना हुआ है। हमलवार पुलिस गिरफ्त से दूर है। इसके चलते उनके होंसले बुलंद है। इस दौरान कमलेश सिंगोदिया अचलेश सैनी, रामावतार टांक, रामप्रसाद बागड़ी, कालू बागड़ी, पार्षद मोहन बागड़ी, सुभाष बागड़ी, कल्याण बडीवाल, कमलेश सोलंकी,अजय सैनी, कमलेश, सीताराम टांक, संजय सैनी, रामपुर सैनी, मुकेश, पार्षद रमेश बागड़ी, दीपक सैनी, दिनेश सैनी, मुकेश, पार्षद लक्ष्मी जैन, विनायक जैन आदि मौजूद थे।।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *