जामताड़ा जैसे साइबर ठगों के गढ़ से अभिषेक मंडल ने चाटर्ड अकाउंटेंट (सीए) बन गए हैं। झिलुआ गांव के पारा टीचर दंपती राखी देवी और मंटू मंडल के पुत्र अभिषेक मंडल ने साइबर ठगों पर प्रतिक्रिया दी और कहा ठगी छोड़ मेहनत की कमाई करो, इसमें बड़ा आनंद है। अभिषेक मंडल ने बताया कि उन्होंने कक्षा 10 और 12वीं की पढ़ाई डीएवी जामताड़ा से पूरी की है। बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कोलकाता से की। ऑडिट फॉर्म में ट्रेनिंग करते हुए सीए फाइनल क्लियर किया। मई में पहला अटेम्पट क्लियर किया और नवंबर में दूसरा अटेम्पट। सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया उन्होंने कहा- इस सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता को जाता है, जिन्होंने मुझे विपरीत परिस्थियों में भी अच्छे स्कूल में पढ़ाया और इस मुकाम तक पहुंचाया। अभिषेक ने बताया कि सीए की तैयारी के लिए रोजाना 10-12 घंटे पढ़ना पड़ता था। क्योंकि सिलेबस बहुत बड़ा है। 6 सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करनी पड़ती है ऑडिट फॉर्म में काम करते हुए पढ़ाई करना पड़ता है। इसमें फाइनेंशियल रिपोर्टिंग, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, ऑडिट, इनकम टैक्स, जीएसटी आदि 6 सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करनी पड़ती है। एग्जाम से दो -तीन महीने पहले छुट्टी मिलती है, जिसमें सिलेबस कम्प्लीट करना पड़ता है।


