जामताड़ा डीसी और एसपी ने मतदान केंद्रों का िलया जायजा

जामताड़ा | नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत जिले के दोनों शहरी निकायों मिहिजाम नगर परिषद और जामताड़ा नगर पंचायत के सभी 67 मतदान केंद्रों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी रवि आनंद ने पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीरामपुर, झारखंड राज्य विद्युत भवन, व्यापार मंडल, बाउरीपाड़ा, सहाना, गायछन्द तथा मिहिजाम के मध्य विद्यालय हलुदकनाली समेत कई केंद्रों का भ्रमण किया गया। उपायुक्त ने पीठासीन पदाधिकारियों एवं मतदान कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, मतदान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में लागू निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ रखने तथा किसी भी अवैध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत एवं मिहिजाम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *