संथाल परगना के आईजी क्रांति कुमार ने जामताड़ा में एसडीपीओ कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि पिछले 7 महीनों में जामताड़ा और देवघर में 700 से अधिक साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। इनमें से किसी को भी अभी तक जमानत नहीं मिली है। साइबर अपराध रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों को स्पेशल ट्रेनिंग कहा पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध की जांच के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। इससे अपराधियों पर शिकंजा कसना आसान हुआ है। आईजी ने कहा कि पहले जामताड़ा को साइबर अपराधों का गढ़ माना जाता था। अब स्थिति बदल रही है। नया तकनीकी का मिल रहा लाभ उन्होंने बताया कि प्रशासन नए तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर अपराधियों तक पहुंच रहा है। आईजी ने अधिकारियों को लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश दिए हैं। इससे पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकेगा और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।


