जामताड़ा में जर्जर पुल में गिरे युवक:चौकीदार भर्ती परीक्षा देने आए थे, बाइक समेत नदी में गिरे, धनबाद रेफर

जामताड़ा थाना क्षेत्र के श्यामपुर वीरगांव में कुंडहित से चौकीदार भर्ती परीक्षा देने आए दो युवक हादसे में घायल हो गए। दोनों को धनबाद के पीएमसीएच रेफर किया गया। कुंडहित थाना क्षेत्र के अजीत सोरेन और राजू सोरेन जामताड़ा में परीक्षा देने आए थे। दौड़ परीक्षा के बाद वे श्यामपुर वीरगांव के रास्ते बिरगांव से बरबेंदिया पुल की ओर घूमने निकले। इसी दौरान उनकी बाइक जर्जर पुलिया से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। सालों से जर्जर है पुल स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल वर्षों से टूटा हुआ है। उसका इस्तेमाल भी नहीं होता है। इसके बाद भी पुल के पास कोई चेतावनी बोर्ड या अवरोधक नहीं लगा है। इससे अनजान लोगों को हादसे का खतरा रहता है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया। घायलों को पहले जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धनबाद रेफर कर दिया गया। पास ही बन रहा है नया पुल हादसे के समय पुल के नीचे पानी कम और रेत ज्यादा थी। स्थानीय निवासी अकबर अंसारी ने बताया कि 2014 में भी यहां हादसा हुआ था। लेकिन जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। नए पुल का निर्माण कार्य पास में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि समय रहते उचित इंतजाम नहीं किए गए तो वे आंदोलन करेंगे। नए पुल के निर्माण तक जन सुरक्षा के लिए अवरोधक लगाने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *