जामताड़ा में महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी:पारिवारिक तनाव में फंदे से लटक दी जान, घर में अक्सर होता था विवाद

जामताड़ा में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के हलुदकनाली गांव से विवाहिता फुलमानी हांसदा (42) का शव घर में ही फांसी के फंदे पर लटका बरामद किया है। घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना से गांव के लोग स्तब्ध है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक, महिला काफी समय से तनाव में थी। मृतका का पति और जवान बेटा भी है। उसके घर की आर्थिक हालत ठीक नहीं थी। इस कारण अक्सर घर में विवाद होता रहता था। घटना के वक्त घर के लोग दूसरे कमरे में थे। इधर, थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ सकेगी। परिवार ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कई दिनों से तनाव में थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *