जामताड़ा में वेंडरों को मिली राहत:अतिक्रमण हटाने के बाद शर्तों के साथ दुकान लगाने की अनुमति, स्वयंसेवक रखेंगे नजर

जामताड़ा में नगर पंचायत द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद वेंडरों को शर्तों के साथ दुकान लगाने की अनुमति मिल गई है। सोमवार को टावर चौक और जेबीसी हाई स्कूल के आसपास के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया गया था। इस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों दुकानदारों ने सड़क जाम कर दिया था। वेंडरों को पुरानी जगहों पर दुकान लगाने की अनुमति दी गई मंगलवार को ठेला वेंडरों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया। एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लांगुरी समेत अन्य अधिकारियों ने वेंडर प्रतिनिधियों से वार्ता की। एक घंटे की बातचीत के बाद वेंडरों को पुरानी जगहों पर दुकान लगाने की अनुमति दी गई। वेंडरों को चलता-फिरता दुकान लगाना होगा कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन ने स्पष्ट किया कि स्थायी दुकान लगाने की अनुमति नहीं होगी। वेंडरों को चलता-फिरता दुकान लगाना होगा, जिसे जरूरत पड़ने पर हटाया जा सके। स्वयंसेवक दल नियुक्त किया जाएगा, जो सड़क जाम न हो यह सुनिश्चित करेगा। एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों का रास्ता न रुके स्वयंसेवक यह भी देखेंगे कि एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों का रास्ता न रुके। साथ ही सड़क किनारे अनावश्यक वाहन पार्किंग और असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इस व्यवस्था से जहां वेंडरों को राहत मिली है, वहीं यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *