जामताड़ा में CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट:इंडियन बैंक से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने 82 हजार रुपए छीने

झारखंड के जामताड़ा में मंगलवार को इंडियन बैंक के CSP संचालक से दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। चेंगाईडीह निवासी अब्दुल मलिक बैंक से 82 हजार रुपए लेकर अपने केंद्र लौट रहे थे। इस दौरान नाड़ाडीह इमली पेड़ के पास सफेद अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसमें बैंक से निकाले 82 हजार रुपए के अलावा मलिक की जेब से 15 हजार रुपए भी लूट लिए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने हेलमेट और मास्क पहन रखा था वारदात की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण आक्रोशित होकर जामताड़ा थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने थाना परिसर में अतिरिक्त बल तैनात किया। आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। हालांकि, अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों ने हेलमेट और मास्क पहन रखा था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। साथ ही CSP केंद्र संचालकों को बैंक से रकम लाने-ले जाने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग भी की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *