जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी:डबलडेकर ब्रिज का काम 80 फीसदी पूरा, पांच महीने में ट्रैफिक शुरू होने के आसार

बाणगंगा से सांवेर तरफ जाने के लिए बन रहे डबलडेकर ब्रिज का काम 80 फीसदी पूरा हो चुका है। अरबिंदो तरफ ब्रिज की सॉलिड एप्रोच (ढलान) नजर आने लगी है। इसके साथ ही ब्रिज का आकार नजर आने लगा है। ब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है। ब्रिज के सेंटर में गर्डर लॉन्चिंग की जाना है। स्काटिंग भी लग चुकी है। भराव के बाद सीमेंट, डामर से ट्रैक बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। ब्रिज बनने के बाद सौंदर्यीकरण शुरू होगा। दोनों तरफ स्ट्रीट लाइट, रंगरोगन, ब्रिज पर गिरने वाला बारिश का पानी जमीन में उतारने की व्यवस्था भी की जाएगी। आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े के मुताबिक इस साल जून तक ब्रिज लगभग पूरा हो जाएगा। बाणगंगा तरफ भराव हो रहा, फिर वाटरप्रूफिंग होगी
बाणगंगा तरफ से वाहन ब्रिज पर चढ़ना शुरू होंगे। इस हिस्से में सॉलिड एप्रोच के लिए भराव किया जा रहा है। इसके बाद ब्रिज के टाॅप से दोनों तरफ की ढलान के कुछ हिस्से में डामर से मैस्टिक की जाएगी ताकि बारिश का पानी ब्रिज के ट्रैक को खराब नहीं करे। सिग्नल फ्री चौराहा होगा, एक्सीडेंट भी रुकेंगे
भंवरकुआं, खजराना, फूटीकोठी के बाद लवकुश चौराहा भी सिग्नल फ्री हो जाएगा। बाणगंगा से सांवेर रोड जाने वाला हैवी ट्रैफिक सीधे गुजर जाएगा। इसी तरह सांवेर रोड से एबी रोड जाने वाले वाहन ब्रिज के सर्विस रोड से एमआर-10 होते हुए एबी रोड चले जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *