शहर की मुख्य हार्ट लाइन टोंक रोड पर जाम के झंझट से मुक्ति के लिए जेडीए ने जगह-जगह बने कट बंद करने का प्लान तैयार किया है। वर्तमान में टोंक रोड पर गांधी नगर मोड़ से सांगानेर पुलिया तक 6 कट हैं। इनमें से बीटू बाईपास तारों की कूंट से सांगानेर थाना पुलिया तक 2.1 किमी हिस्से में सीताबाड़ी, तुरुछाया नगर और गुलाब विहार मोड़ पर तीन कट होने से सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रहती है। इससे निजात के लिए जेडीए बी-2 बाईपास से पुलिया के तीनों कट बंद करेगा और चौपहिया वाहनों के लिए पुलिया के नीचे मुख्य कट के पहले नया यू-टर्न वे बनाएगा। वहीं तीनों कट पर पेडेस्ट्रियन पाथ-वे बनाएगा। इससे राहगीर और दुपहिया वाहन चालक सड़क की दूसरी ओर आना-जाना कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले जेडीए ने क्लोवर लीफ बनाकर टोंक रोड के सबसे बड़े चौराहे बीटू बाईपास को सिग्नल फ्री कर जाम मुक्त कर दिया। गांधी नगर मोड़ से सांगानेर तक 2 कट रहेंगे दिल्ली-गुरुग्राम की तर्ज पर बनेंगे पेडेस्ट्रियन पाथ-वे जेडीए टोंक रोड और जगतपुरा महल रोड पर दिल्ली-गुरुग्राम की तर्ज पर पेडेस्ट्रियन पाथ-वे के साथ पुल भी बनाएगा। राहगीर व दुपहिया वाहन चालक सड़क के दूसरी तरफ जाने के लिए इनका उपयोग कर सकेंगे। इससे मुख्य मार्ग पर यातायात जाम से निजात मिलेगी। शिप्रा पथ पर बदलेगा ट्रैफिक रूट महारानी फार्म द्रव्यवती नदी से आगे शिप्रा पथ पर बने डी-पार्क पर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जाएगा। अब एसएफएस बीटू बाईपास की तरफ से दुर्गापुरा और विजय पथ मोड़ की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए वन-वे की व्यवस्था की जाएगी। दुर्गापुरा जाने के लिए डी-पार्क से राइट टर्न करना होगा। बीटू बाईपास से सांगानेर थाना पुलिया की दूरी 2.1 किमी


