भास्कर न्यूज | कथारा जारंगडीह के बंद भूमिगत खदान स्थित बत्ती घर मैदान में आगामी अप्रैल में होने वाले बाहा बोंगा (सरहूल) पर्व को मनाने की तैयारी को लेकर अनंत कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक का संचालन समिति के सचिव करमचंद हांसदा ने किया। यहां समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कहा कि बाहा बोंगा आदिवासियों का सांस्कृतिक पूजा है, जिसे लोग अलग-अलग नामों से मनाते हैं। यह पर्व आदिवासी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसका आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य आदिवासी नेताओं का आगमन होगा। आयोजन में आदिवासी संस्कृति और नृत्य आदि का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, कमेटी अध्यक्ष फेनी राम सोरेन, सुखनाथ मुर्मू, शिवलाल टुडू, सागर नाथ हेंब्रम आदि थे।


